फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुष्कर्म पीडितो की मां को धमकाने वालों ने किया कोर्ट में सरेंडर

दुष्कर्म पीडितो की मां को धमकाने वालों ने किया कोर्ट में सरेंडर

Tue, 25 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीडितो की मां को धमकाने वालों  ने किया कोर्ट में सरेंडर
आरोपियों ने किया कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन

बढ़ापुर। क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने के केस में फैसला करने के लिए पीड़िता की मां को धमकाने वाले पांच आरोपियों में से तीन ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में आत्मसमर्पण किया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में सात युवकों ने गांव की नाबालिग एक किशोरी को जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया था और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने पर मामला चर्चा में आया और इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के पांच युवकों के विरुद्ध गैंगरेप और अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इस केस की विवेचना के दौरान गांव के दो अन्य युवकों के नाम सामने आने पर उनको भी गिरफ्तार किया गया। इस चर्चित केस के सभी सातों आरोपी अभी जेल में है। इस मामले में फैसला कराने के लिए गांव के कुछ लोगों ने गैंगरेप पीड़िता की मां को धमकाया था जिसकी रिपोर्ट पीड़िता की मां की ओर से गांव के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था। शेष आरोपी फरार चल रहे थे । पुलिस बाकी पकड़ने के लिए जाल बिछाए हुए थी। पीड़िता की मां को धमकाने के तीन आरोपी ं अल्ताफ, बुंदू व आमिर ने सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट नगीना की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। इस मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed