{"_id":"5ab0058b4f1c1b5a598b4f42","slug":"201521485195-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग स्कॉर्पियो और ट्रक में टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग स्कॉर्पियो और ट्रक में टक्कर
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में दो कारोबारियों सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में गिर गई। मृतकों को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो से बाहर निकाला।
नजीबाबाद से पांच किलोमीटर दूर गांव फजलपुर तबेला क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार की तड़के तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। सोमवार सुबह छह बजे हुए भीषण हादसे में हरिद्वार से रुद्रपुर जा रहे मोटर पार्ट्स कारोबारी और उनके चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में मुखर्जी नगर, नई दिल्ली निवासी 60 वर्षीय कारोबारी प्राणनाथ भाटिया, फरीदाबाद हरियाणा निवासी 62 वर्षीय कारोबारी रामप्रकाश कपूर और उनका चालक जसपुर डौडियासू पौड़ी निवासी मोहन सिंह नेगी शामिल हैं।
संयोग से मृतक राम प्रकाश कपूर का भतीजा नगीना निवासी सुदर्शन कपूर बाइक से अपने भाई के साथ स्कॉर्पियो के पीछे चल रहा था। उसने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, एसआई करमजीत सिंह, शहजाद अली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मृतकों को बामुक्किल क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। दुर्घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में पलट गई। ट्रक भी कुछ फासले पर हाईवे पर पलट गया। पुलिस ट्रक चालक और स्वामी का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
दोनों वाहन रफ्तार में थे
कोतवाली मार्ग पर ट्रक और स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों वाहन टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर काफी दूर जा कर गिरे। ट्रक हाईवे पर ही पलट गया जबकि स्कॉर्पियो हाईवे से नीचे काफी गहरे गड्ढे में जाकर गिरी।
कारोबारी के भतीजे ने दी तहरीर
दुुर्घटना के चश्मदीद फरीदाबाद हरियाणा निवासी मृतक राम प्रकाश कपूर के भतीजे मो.मीरसराय, नगीना निवासी सुदर्शन कपूर पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तीनों शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिए।
नींद आने से हुआ हादसा
नजीबाबाद। तड़के लगभग छह बजे फजलपुर में हुए हादसे का कारण किसी एक वाहन के चालक को नींद आना माना जा रहा है। जिस समय दोनों वाहन आपस में टकराए उस समय दिन निकल रहा था। मार्ग पर आसपास सन्नाटा था।