फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कोल्हू बंद कर रातोंरात फरार हुए कोल्हू संचालक

कोल्हू बंद कर रातोंरात फरार हुए कोल्हू संचालक

Thu, 22 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कोल्हू बंद कर रातोंरात फरार हुए कोल्हू संचालक
बढ़ापुर। बढ़ापुर क्षेत्र में ऊनी नदी पुल के समीप स्थित तीन पावर कोल्हू स्वामियों के कारोबार में घाटा आने पर रातोंरात कोल्हू बंद कर फरार हो गए। आरोपी किसानों और श्रमिकों का लाखों रुपया भी ले गए। श्रमिकों ने कोल्हू स्वामियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बढ़ापुर गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन का क्षेत्र है। जो किसान सहकारी गन्ना विकास समिति के सदस्य होते हैं वो जारी समिति पर्ची के आधार पर मिल में गन्ने की आपूर्ति करते हैं और समिति सदस्य नहीं बनने वाले किसान अपना गन्ना पावर कोल्हुओं पर बेचते हैं। किसानों को इन कोल्हुओं पर सस्ते दामों पर गन्ना बेचना पड़ता है। बढ़ापुर क्षेत्र स्थित ऊनी नदी पुल के समीप जनपद हरिद्वार के तीन व्यापारियों ने अपने कोल्हू लगा रखे थे।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक गुड़ के दामों में आई मंदी और कारोबार में घाटा होने पर बुधवार रात किसी समय तीनों पावर कोल्हू स्वामी एक राय होकर कोल्हू पर गन्ना और कोल्हू का सामान वहां छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान हामिद, ओमकार, राशिद, मुनेंद्र, शुजाउद्दीन, महेंद्र, रोहिताश सिंह का कहना है कि जनपद हरिद्वार निवासी इन व्यापारियों के कई वर्षों से गन्ना सीजन में यहां आकर पावर कोल्हू लगाने के कारण क्षेत्र के किसान उनसे परिचित थे और उनको गन्ना उधार में भी बेचते थे। विश्वास के कारण ही श्रमिक भी इन पर पूर्ण भरोसा करते थे। इसी भरोसे के चलते मजदूर अपनी मजदूरी भी उनके पास जमा रखते थे।

बृहस्पतिवार की सुबह कई किसान गन्ना बेचने व मजदूर काम करने इन पावर कोल्हुओं पर पहुंचे तो माजरा समझ में आया। बताते हैं कि तीनों पावर कोल्हू स्वामियों पर किसानों की लाखों रुपयों की धनराशि बकाया है। इन पावर कोल्हुओं पर मजदूरी कार्य करने वाले वीरेंद्र कुमार, शाहनवाज, मूला सिंह, अंकित कुमार, अखिलेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, अमर सिंह, यूसुफ, कपिल कुमार, लियाकत, धर्म सिंह आदि ने थाने में तहरीर देकर पावर कोल्हू स्वामियों से उनकी बकाया मजदूरी धनराशि का भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed