{"_id":"5a1efffb4f1c1bc5758b6081","slug":"201511981051-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय के तेल घोटले की जांच एडी को सौंपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमओ कार्यालय के तेल घोटले की जांच एडी को सौंपी
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। डीएम जगतराज ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीएमओ कार्यालय में हुई तेल घोटाले जांच अपर निदेशक (एडी) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुरादाबाद को सौंप दी है। अब अपर निदेशक जल्द ही बिजनौर आकर तेल घोटाले की जांच करेंगी।
बिजनौर के आवास विकास कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार की आरटीआई के तहत सीएमओ कार्यालय में तेल घोटाला सामने आया था। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष टीकम सिंह सेंगर, कुसुम चौहान व सलीम ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल, प्रमुख सचिव व महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण से की । शिकायत कर्ताओं ने पूर्व में सीएमओ रहे डा. अभिमन्यु कुमार, डा. शशि अग्निहोत्री व डा.सुखबीर सिंह पर तेल घोटाले का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम जगतराज को जांच कराने के निर्देश दिए थे। डीएम ने इसकी जांच वर्तमान सीएमओ डा.राकेश मित्तल को सौंपी थी। लेकिन सीएमओ ने घोटाले के समय तैनात रहे सीएमओ को अपने समकक्ष अधिकारी बताते हुए जांच किसी मंडल व शासन स्तर के अधिकारी से कराने को पत्र लिखा था। डीएम ने अब तेल घोटाले की जांच अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुरादाबाद जयदेवी को सौंप दी है।