{"_id":"59caa14c4f1c1bcb538b4938","slug":"201506451788-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागूवाला में चौकीदार की दिनदहाड़े हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भागूवाला में चौकीदार की दिनदहाड़े हत्या
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला/नजीबाबाद। पॉल्ट्री फार्म के चौकीदार की चाकू से गोदकर उसके साथी चौकीदार ने हत्या कर दी।
नजीबाबाद निवासी नदीम अहमद का भागूवाला क्षेत्र में पॉल्ट्री फार्म है। भागूवाला निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी सरोज के साथ फार्म की चौकीदारी करता था। प्रात: करीब 9 बजे ओमप्रकाश की पत्नी सरोज चारा लेने गई थी। इसी बीच ओमप्रकाश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रात: लगभग 10 बजे हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर सीओ बृजराज सिंह, थानाध्यक्ष मंडावली एसपी सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक चौकीदार के पुत्र संजीव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि फार्म मालिक नदीम उसके पिता और माता को उसके बकाया पैसे नहीं दे रहा था और वह पिता को फार्म से हटाना चाहता था। संजीव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भाई अंकित मंगलवार की सुबह 9 बजे पिता को खाना देकर वापस आया उसके बाद उसके जटपुरा निवासी ससुर लाखन सिंह पिता से मिलने पॉल्ट्री फार्म गए। आरोप है कि फार्म मालिक नदीम की उपस्थिति में मोहित ने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने पॉल्ट्री फार्म मालिक नदीम को पकड़कर थाने ले आई है, जब कि मुख्य हत्यारोपी मोहित फरार है। मोहित कहां का रहने वाला है नदीम को सही जानकारी नहीं है। उसकी आईडी भी नदीम के पास नहीं है। पुलिस ने चौकीदार का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। सीओ बृजराज और मंडावली के थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर मोहित और पॉल्ट्री फार्म मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज घटना की जांच शुरू किए जाने की जानकारी दी।