फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फाईनेंस कंपनी के कर्मचारी से नगदी लूटी

फाईनेंस कंपनी के कर्मचारी से नगदी लूटी

Sat, 16 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
फाईनेंस कंपनी के कर्मचारी से नगदी लूटी
मंडावर । बाइक सवार दो युवकों ने एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर को बाइक से गिराकर नगदी लूट ली। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी कुलदीप एक फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर है। वह कंपनी की ओर से बांटे गए लोन की रिकवरी करता है। सोमवार को कुलदीप गांव लायकपुरी, खानपुरमाधो, डेरियों और रतनपुर से रिकवरी करके बाइक से लौट रहा था। उसके पास 87 हजार 200 रुपये थे। कुलदीप के अनुसार बिजनौर आते समय पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसकी चलती बाइक में लात मार दी। वह नीचे गिर गया तो दोनों युवक उसके कंधे से रुपये वाला बैग लूटकर मंडावर की ओर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस, फाइनेंस कंपनी के मैनेजर रघुवीर सिंह और अन्य कर्मचारी पहुंच गए। पुलिस ने कुलदीप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जसवीर सिंह का कहना है कि कुलदीप की ओर से बताए गए घटनास्थल पर बाइक के गिरने के निशान नहीं हैं। कुलदीप के कपड़ों पर भी सड़क पर गिरने का निशान नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, स्टाफ ने कुलदीप पर पूरा भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed