{"_id":"596127624f1c1b0f468b46f1","slug":"201499539298-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ से किया जाएगा जवाब तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसीएमओ से किया जाएगा जवाब तलब
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। एएनएम से स्थानांतरण के नाम पर रुपये मांगने वाले एसीएमओ को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया जाएगा।
नूरपुर क्षेत्र की एक एएनएम के स्थानांतरण के लिए विधायक लोकेंद्र चौहान का लैटर पैड लगाया था। एएनएम का आरोप है कि एसीएमओ डा.रोहताश उनसे स्थानांतरण के नाम पर 20 हजार रुपये मांग रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र चौहान से की थी। लोकेंद्र चौहान ने बृहस्पतिवार शाम को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर कार्यालय में मौजूद अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई थी। इस पर सीएमओ ने तुरंत की एएनएम का स्थानांतरण कर दिया था। सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने बताया कि वह शुक्रवार को जिले से बाहर थे, इसलिए कार्रवाई नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि एसीएमओ को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया जाएगा। वहीं एसीएमओ डा.रोहताश का कहना है कि उन पर लगाए सारे आरोप गलत है।