{"_id":"5942d6cb4f1c1be52a8b473c","slug":"201497552587-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में बदमाशों से घिरा बताकर पुलिस को रातभर छकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में बदमाशों से घिरा बताकर पुलिस को रातभर छकाया
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
शराबी ने पुलिस को छकाया
रेहड़ (बिजनौर)। बुधवार रात डायल 100 पर फोन कर मुकेश नाम के व्यक्ति ने कहा कि वह केहरीपुर जंगल में है और बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर रखा है। वह बदमाशों से छुपकर कॉल कर रहा है। पुलिस जंगल की ओर पहुंची और युवक के मोबाइल को ट्रेस करने लगी। इसके बाद युवक का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद पुलिस रातभर जंगल की खाक छानती रही, पर युवक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस रात में ही युवक के घर पहुंची तो उसके पिता गंगादास ने नंबर अपने बेटे का होने की पुष्टि की। उसने कहा कि बेटा गांव गुलगोजी निवासी साले मुकेश पुत्र निहाल के साथ केहरीपुर जंगल में खेत में पानी देने गया है। इसके बाद पुलिस ने वहां जाकर युवक को दबोच लिया। युवक ने कहा कि रात में दोनों ने शराब ज्यादा पी ली थी। इसके बाद उनमें झगड़ा हो गया। गुस्से में उसने डायल 100 पर कॉल कर दी। पुलिस ने दोनों युवकों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।