{"_id":"5c8e94debdec22146b5eba55","slug":"191552848094-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में बिना बुलाए आने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में बिना बुलाए आने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे
गजरौलाशिव। थाना कोतवाली शहर के गांव मुकीमपुर धर्मसी उर्फ खेड़ा निवासी रियासत की बेटी की रविवार को बारात आई थी। निकाह में गांव के ही अकबर का साला फइम बिना बुलाए आया था। बारात के विदा होने के बाद रियासत पक्ष ने फइम के निकाह में शामिल होने पर एतराज जताया। इस पर विवाद बढ़ गया। रियासत पक्ष तथा अकबर व फईम पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। किसी ने डायल 100 पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अरुण कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद में एक पक्ष के अकबर व फईम तथा दूसरे पक्ष के इमरान, शौकत व लियाकत घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।