{"_id":"5bbe4c80867a5528242f194a","slug":"191539198080-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता वृद्घ का शव कुएं में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन से लापता वृद्घ का शव कुएं में मिला
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरेवली। दो दिन से लापता वृद्ध का शव कुएं में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने शव को कुएं से निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
गांव निवासी चेतराम सिंह (65) वर्ष किसी बात पर घर से दो दिन पहले चले गए थे। परिजनों ने वृद्ध की संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को वृद्ध का शव गांव के नजदीक बने ट्यूबवेल के कुएं में पड़ा मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। गांववासियों की मदद से शव को कुएं से निकालकर रामगंगा बैराज पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस ने इस तरह की घटना संज्ञान में होने से इंकार किया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।