फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गोली मारने वाले दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

गोली मारने वाले दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 30 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
गोली मारने वाले दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
किरतपुर। मोहल्ला बुद्धुपाड़ा निवासी इंतखाब को शनिवार की देर रात दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। पीड़ित की पत्नी शाहिदा के मुताबिक उसके पति ने एक मकान बुद्धुपाड़ा में 18 वर्षों से किराए पर ले रखा है। इससे संबंधित एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि कुछ लोग इस मकान को खाली कराना चाहते हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की शिकायत 26 सितंबर को एसपी से की गई थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि मोहल्ला मिर्दग्रान निवासी भूरा इंतखाब को घर से बुलाकर अहमद शाह कॉलोनी ले गया। पहले से ही वहां मौजूद मोहल्ला कायस्थान निवासी जियाउद्दीन उर्फ बब्लू ने डराया धमकाकर तमंचा निकाल लिया। इंतखाब ने भागने की कोशिश की तो पीछे से गोली चला दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed