फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छह वर्षीया बच्ची की मौत

छह वर्षीया बच्ची की मौत

Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
छह वर्षीया बच्ची की मौत
छत से गिरकर बच्ची की मौत
विज्ञापन

बढ़ापुर। गांव कुंजेटा में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरी छह वर्षीया बच्ची की सिर में गंभीर चोट आने पर मौत हो गयी।
बढ़ापुर के समीपवर्ती गांव कुंजेटा निवासी बालेंद्र के निर्माणाधीन मकान का लेंटर पड़ रहा था कि इस दौरान मकान स्वामी की भतीजी मानवी पुत्री गोविंद सिंह खेलते-खेलते निर्माणाधीन लेंटर वाली छत पर पहुंच गई और वहां फंटी पर पैर पड़ने के कारण छत से नीचे आ गिरी। यह मंगलवार देर शाम की घटना है। इस घटना में बच्ची के सिर में गुम चोट आयी। परिजनों ने उपचार के लिए बच्ची को पहले बढ़ापुर के एक निजी चिकित्सक को दिखाया और बाद में बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। बताया जाता है कि बच्ची के स्वास्थ्य में कोई सुधार नही होने पर चिकित्सकों ने बच्ची को घर ले जाने की सलाह दी। बिजनौर से यहां गांव लाते मानवी (छह) की रास्ते में मौत हो गयी। बच्ची की मौत पर परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed