{"_id":"5af8842f4f1c1bdd408b5074","slug":"191526236207-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस गड़ढे में गिरी,एक दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बस गड़ढे में गिरी,एक दर्जन घायल
Updated Mon, 14 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। गांव पावटी के निकट एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में बस में सवार 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया।
एक प्राइवेट बस रविवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे नूरपुर से बिजनौर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव पावटी के निकट एक प्राइवेट स्कूल के पास प्राइवेट बस बेकाबू होकर करीब आठ फुट गहरे गड्ढे में गिरकर पेड़ से जा टकराई। बस में अनेक यात्री सवार थे। बस गड्ढे में गिरने से उसमें सवार यात्री फंस गए। चीख पुकार मचाने लगे। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला । फोन पर निजी एंबुलेंस को सूचना दी। इस बस दुर्घटना में गांव पैजनियां निवासी खचेडू सिंह पाल, सुमित पाल, गांव पोटा गावड़ी निवासी ब्रह्मपाल सैनी, गांव जलाउद्दीपुर निवासी राशिद खां व अन्य स्थानों के मूला सिंह, मनोज कुमार, अकरम अहमद, कमलेश देवी, सोनिया, बिट्टू कुमार, अफजल हुसैन, जुनेद आलम, दयावती आदि यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मौके पर पहुंची निजी एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया। बस चालक के बारे में पता नहीं चल सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।