फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सलावा के दलितों का प्रदर्शन

सलावा के दलितों का प्रदर्शन

Sun, 04 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सलावा के दलितों का प्रदर्शन
नींदडू़। सलावा गांव के दलितों ने पुलिस के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। वे दूसरे मोहल्ले में घूमने गए युवक के साथ मारपीट के विरोध पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से नाराज हैं। घटना में कई महिला-पुरुष चोटिल हुए हैं। उधर, दूसरे पक्ष ने मारपीट के आरोप को निराधार बताया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुल्हेंडी के अवसर पर करीब दो बजे युवकों में उस विवाद हो गया था, जब एक युवक की बाइक से दूसरे वर्ग के बालक की टक्कर हो गई थी। बाइक पर सवार होकर दूसरे मोहल्ले में घूमने गए सहदेव सिंह ने बताया कि गली से निकल कर एक बालक उसकी बाइक के सामने आकर टकरा गया था। बालक के चोट नहीं लगी थी, लेकिन मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। पास में ही होली खेल रहे कई अन्य युवक भी मारपीट में शामिल हो गए। इसी बीच किसी व्यक्ति ने डायल 100 को फोन कर दिया। विपिन, कोमल, शेर सिंह, राम लाल, संतोष, सुनीता, पवन व रीना आदि का आरोप है कि डायल 100 व पुलिस ने उनकी बात सुने बिना ही उन पर लाठीचार्ज कर दिया। मूकबधिर व्यक्ति जगराम सिंह को भी नहीं बख्शा गया। उनके अलावा सर्वेश, लाल सिंह, सुंदर लाल, सुनीता व बेबी समेत कई लोगों को चोटें आईं हैं। घटना के बाद दलितों में रोष है, उन्होंने पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी की तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी ओर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलकरन सिंह, पूर्व प्रधान दयाराम सिंह, बसंत सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, राजपाल सिंह व बलवंत सिंह आदि ने मारपीट के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि युवक शराब पीकर आया था । एक युवक के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, होली पर मानपुर शिवपुरी हल्का देख रहे पुलिस चौकी नींदडू़ के इंचार्ज एसआई रोहिताश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सलावा में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हुई, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने निपटा दिया। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो आवश्यक जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed