{"_id":"5a2053bd4f1c1bce408ba410","slug":"191512068029-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की संदिग्ध हालातों में मौत
नहटौर। गांव अखेड़ा निवासी कैलाश (45) बुधवार रात खाना खाने के बाद अपनी बैठक में सोने चला गया था। बृहस्पतिवार की सुबह को जब उसके परिजन चाय लेकर बैठक में गए, तो वह मृत मिला। कैलाश की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई, इसी बीच उसका भांजा गांव कूकड़ा निवासी गौतम सिंह मौके पर पहुंचा। उसने कैलाश के गले में निशान देखे। गौतम ने गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।