{"_id":"5a11d3d24f1c1bf2538bdee1","slug":"191511117778-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की गला घोंटकर हत्या
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीमपुरदीपा। अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बिजली के केबिल से गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर निवासी नईम ने शनिवार रात अपनी पत्नी फातमा 45 वर्ष की घर में ही गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। रविवार को बड़ी पुत्री बुशरा ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसके पिता नईम के कुछ महिलाओं के साथ अनैतिक संबंध थे। मां फातमा इसका विरोध करती थी। इस बात को लेकर आए दिन पिता नईम व मां फातमा में विवाद होता रहा था। पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आते थे। शनिवार की रात नईम ने फातमा के साथ मारपीट की। शनिवार रात करीब एक बजे उसे, उसकी बहन भूरी व भाई कैफ को कमरे में बंद कर दिया और मां फातमा को बिजली के केबिल से गला घोंटकर मार डाला। मां को मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान परिवार के बाकी सदस्य एक शादी में शामिल होने गए थे। पुलिस ने पुत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह के मुताबिक रात में पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई। पति मकान से सटे घेर में पत्नी को खींचकर ले गया और केबिल से गला घोंटकर मार डाला। बाद में घेर की दीवार फांदकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।