{"_id":"5b92cd31867a557ff306c833","slug":"181536347441-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर दरोगा सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर दरोगा सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर दरोगा सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर। सीजेएम जयवीर सिंह के आदेश के बाद जानलेवा हमले के मामले में एक दरोगा व सिपाही सहित चार के खिलाफ थाना किरतपुर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
गांव पाड़ली निवासी शौकीन शाह ने सीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि पिछले ग्राम प्रधानी के चुनाव में वह चुनाव लड़ा था। इसमे ंजयपाल का भाई वीरेंद्र विजयी हुआ था। ये लोग चुनाव के कारण उससे रंजिश रखते थे। 20 दिसंबर 2017 को वह अपने भाई शमशाद की आरा मशीन पर था। शाम के चार बजे सिपाही पंकज कुमार उसे मौजा इस्लामपुर मीरा में एक खेत पर ले गया। वहां पर दरोगा सतेंद्र कुमार, जयपाल व सत्यपाल मौजूद थे। दरोगा ने उसे गालियां दीं और लाठी डंडों से पीटा। लाठी उसके सीने में मारी जिससे उसकी पसली टूट गई और उसे खून की उलटी हुई। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। सीजेएम के आदेश पर वर्तमान में चांदपुर में तैनात दरोगा सतेंद्र कुमार, सिपाही पंकज कुमार, जयपाल, सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।