फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाइक चालक की मौत

बाइक चालक की मौत

Sun, 05 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाइक चालक की मौत
स्कूल बस से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव नवादा तुल्ला के बस अड्डे के निकट एक कॉलेज बस व एक बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। शव का पंचनामा भरवाकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के भाई की तहरीर पुलिस ने कॉलेज की बस को अपने कब्जे में ले लिया और फरार वाहन चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया।

थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव चौकपुरी निवासी किरणपाल सिंह (36) अपने गांव के ही सुंदर कुमार के साथ बाइक से हल्दौर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजनौर - नूरपुर हाइवे पर स्थित गांव नवादा तुल्ला के बस अड्डे के निकट शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे उनकी बाइक और सामने से आ रही एक कॉलेज के छात्रों से भरी बस से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग दूर जा गिरे। उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चालक किरनपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके गांव का ही सुंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कॉलेज बस के साथ मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बिजनौर भेजवाया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की निशानदेही पर बस को संबधित कॉलेज से बरामद कर लिया। बसका चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कहना है कि मृतक के भाई राजपाल सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बस के आरोपी चालक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed