फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस-बदमाश मुठभेड़ प्रकरण-रिपोर्ट दर्ज

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ प्रकरण-रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस-बदमाश मुठभेड़ प्रकरण-रिपोर्ट दर्ज
नजीबाबाद। पुुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। मुठभेड़ में घायल दरोगा का नजीबाबाद में उपचार चल रहा है। पुलिस की ओर से घायल इनामी बदमाशों के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सूचना पर नजीबाबाद पुलिस शुक्रवार रात 9:30 बजे दस-दस हजार के इनामी बदमाशों की तलाश में गढ़मलपुर नहर क्षेत्र पहुंची तो पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में नजीबाबाद सराय चौकी के इंचार्ज दरोगा संजय यादव हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। बाइक सवार दो बदमाश भी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए। उनके पास से चोरी की बाइक, तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद किए।
विज्ञापन

इनामी घायल बदमाशों खारी हल्दौर निवासी शमशाद व मिर्जापुर-नसीरपुर नहटौर निवासी नौशाद को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कालेज मेरठ भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ में घायल दरोगा का इलाज नजीबाबाद में चल रहा है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ नजीबाबाद, हल्दौर व नहटौर में लूट, डकैती के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित था। मेरठ में उपचार करा रहे बदमाशों की निगरानी के लिए रात-दिन दो-दो सिपाही तैनात किए गए हैं। मजिस्ट्रेट द्वारा मेरठ जाकर घटना की जांच के लिए मेरठ में ही ब्यान दर्ज किए जाएंगे। एसपी सिटी डॉ.दिनेश कुमार ने घटना के बाद शुक्रवार रात नजीबाबाद पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी देवेेंद्र सिंह धामा, घायल दरोगा संजय यादव से घटना की जानकारी की। मुठभेड़ में पकड़े बदमाशों शमशाद और नौशाद की नजीबाबाद पुलिस को हाल ही में गुनियापुर क्षेत्र में हुई 85 हजार रुपये की लूट मामले में तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed