{"_id":"5a80875e4f1c1ba5268b99e3","slug":"181518372702-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हरियाणा से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने हरियाणा से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद किया
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (बिजनौर)। पुलिस ने हरियाणा से चुराकर लाए जा रहे एक ट्रैक्टर के साथ चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
शिवाला कलां थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस को हीमपुर दीपा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर लूटे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। रात करीब 11 बजे अमरोहा-नूरपुर मार्ग पर गांव रतनगढ़ के पास पुलिस ने नूरपुर की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया तो ट्रेक्टर चालक उसे लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर डिग्री कॉलेज के पास ट्रैक्टर रोक लिया। ट्रैक्टर पर सवार दो लोग फरार हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहिद निवासी गांव हैवतपुर बंजारा थाना हसनपुर जनपद अमरोहा बताया। उसने बताया कि उक्त ट्रैक्टर को वह पानीपत हरियाणा से ला रहे थे। थानाध्यक्ष के अनुसार पकड़े गए शाहिद फरार साथियों के साथ हरियाणा से चोरी के ट्रैक्टर कम दामों पर खरीदकर लाता था तथा कागजों में हेराफेरी कर उसे यहां ऊंचे दामों पर बेच देता था। शाहिद से बरामद हुआ महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर पानीपत हरियाणा के सोनोली थाना क्षेत्र से चोरी हुआ है। इसके चोरी होने की रिपोर्ट भी सोनोली थाने में दर्ज है। पकडे़ गए चोर का चालान कर दिया गया, जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है।