फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नेशनल हाईवे पर डंपर ने बाइक को रौंदा

नेशनल हाईवे पर डंपर ने बाइक को रौंदा

Thu, 30 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर डंपर ने बाइक को रौंदा
भागूवाला/नजीबाबाद। नेशनल हाईवे पर बाइक और डंपर की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने डंपर चालक और स्टोन क्रेशर मालिक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

बुधवार शाम गांव सबलगढ़ निवासी हबीबुल की पत्नी शमशीदा (40) अपनी 14 वर्षीय पुत्र आवेश के साथ भागूवाला में साप्ताहिक बुध बाजार में खरीदारी करने बाइक से जा रही थी। आवेश बाइक चला रहा था। भागूवाला अड्डे वाली मस्जिद के निकट अचानक पीछे से आए एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शमशीदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आवेश की सांसें चलती देखकर कुछ लोगों ने उसे उठाकर उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया, मगर कुछ पलों में उसकी भी सांसें थम गईं। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सड़क हादसे में शमशीदा और आवेश की मौत की खबर गांव सबलगढ़ में परिजनों को दी गई। कुछ ही देर में परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर भागूवाला चौकी एवं मंडावली थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि नीलकंठ स्टोन क्रेशर का डंपर कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे बाद तक भी मृतकों के शवों को नहीं उठने दिया। वे स्टोन क्रेशर मालिक और डंपर चालक को मौके पर बुलाने पर अड़े थे। प्रदर्शनकारियों के अड़ियल और उग्र रवैये को देखते हुए सर्किल के विभिन्न थाने से पुलिस बल घटनास्थल पर बुला लिया गया। हाईवे पर जाम लगा था और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था।
रूट डायवर्ट कर जाम में फंसे वाहन निकाले
नजीबाबाद। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए नेशनल हाईवे के यातायात को सुचारु रखने के लिए जाम में फंसे वाहनों को बाईपास मार्ग से गुजारना शुरू कर दिया। जामस्थल पर पहुंची एक एंबुलेंस को कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोकने की कोशिश की, मगर कुछ लोगों ने एंबुलेंस को जामस्थल से गुजरने दिया।

नाबालिग था बाइक चालक
सड़क हादसे में मरा14 वर्षीय आवेश गांव सबलगढ़ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सबलगढ़ में कक्षा आठ का छात्र था। हालांकि हर कोई हादसे के जिम्मदार डंपर को कोस रहा था, मगर नाबालिग के हाथों में बाइक देने को हर कोई नासमझी मान रहा था। इतना ही नहीं आवेश ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed