{"_id":"59bc22a44f1c1bb4688b4db5","slug":"181505501860-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्र लाभार्थी समाज कल्याण विभाग से पेंशन लेते रहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपात्र लाभार्थी समाज कल्याण विभाग से पेंशन लेते रहे
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले के पचास अपात्र लाभार्थी वृद्धावस्था व विधवा पेंशन लेते रहे। सत्यापन में मामला सामने आया तो समाज कल्याण विभाग ने आनन फानन में अपात्रों की पेंशन रोकी । जिला समाज कल्याण विभाग अब आधार कार्ड़ जमा नहीं करने वाले पेंशन धारकों की पेंशन रोकने की तैयारी में है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय गोस्वामी के अनुसार पेंशन के लाभार्थियों की पात्रता का एक साल में सत्यापन होता है। विभाग ने अप्रैल,मई व जून माह में सत्यापन अभियान चलाया। जिले में 37166 वृद्धावस्था व 13615 विधवा पेंशनधारक हैं। जांच में दोनों कैटगिरी के 3373 लाभार्थी मृत मिले हैं। जांच अधिकारी ने पाया की वृद्धावस्था पेंशन के 29 तथा विधवा पेंशन के 21 लाभार्थी अपात्र हैं। मामला सामने आने पर सभी अपात्र की पेंशन रोक दी गई है। वृद्धावस्था पेंशन चार सौ रुपए तथा विधवा पेंशन तीन सौ रुपये प्रति माह है। गोस्वामी के मुताबिक शासन के आदेश पर पेंशन लाभार्थी को आधार कार्ड़ लिंक कराना जरूरी है। करीब 28 प्रतिशत पेंशन धारकों ने आधार कार्ड लिंक नहीं कराया है। पेंशन धारक शीघ्र आधार कार्ड लिंक कराएं।