फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलर स ने लाठी मारकर युवक का सिंर फोड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा

पुलर स ने लाठी मारकर युवक का सिंर फोड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा

Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलर स ने लाठी मारकर युवक का सिंर फोड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा
पुलिस की लाठी लगने से सिर फूटा
विज्ञापन

राजा का ताजपुर (बिजनौर)। गांव कंहेड़ी में तालाब प्रकरण में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव में दबिश देने गई पुलिस ने एक व्यक्ति का लाठी से सिर फोड़ दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस को घेर लिया। पुलिस कर्मियों ने भागकर अपना पीछा छुड़ाया।

ताजपुर क्षेत्र के गांव कंहेड़ी में रविवार को मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें मारपीट में वीरेंद्र सिर में धारदार हथियार लगने से घायल हो गया था। वीरेंद्र की ओर से थाने में पूर्व प्रधान लोकेंद्र आदि पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। रविवार शाम पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी तो वहां तालाब किनारे खड़े कुछ व्यक्तियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि पुलिस ने लोगों पर लाठी बरसा दी। इससे गांव के इशत्याक अहमद का सिर फूट गया। लोग उग्र हो गए और पुलिस को घेर लिया। गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने किसी तरह से पुलिस को उत्तेजित लोगों के बीच से निकाला। बाद में चौकी प्रभारी हिमांशु चौहान ने थाने पर मामले की सूचना दी। पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया। एसएसआई रामचंद्र सिंह ने इस तरह की किसी घटना होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed