{"_id":"59457f694f1c1b0b758b470c","slug":"181497726825-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार युवती की बरामदगी की मांग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार युवती की बरामदगी की मांग की
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती बरामद नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
शिवाला कलां (बिजनौर)।
गांव सेला से 12 दिन पूर्व गैर समुदाय के युवक के साथ गई युवती का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है। शनिवार को क्षेत्र के कई गांवों से युवती के घर पहुंची महिलाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताते हुए चेतावनी दी कि शीघ्र ही युवती को बरामद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव सेला से एक युवती गैरसमुदाय के युवक के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने युवक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव है। इस मामले को लेकर 12 जून को गांव रहटी जागीर में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक कर 15 जून को गांव सेह में महापंचायत करने का निर्णय लिया था। इसके बाद प्रशासन ने महापंचायत रोकने के लिए रात-दिन एक कर दिया था। बाद में विधायक लोकेंद्र चौहान के हस्तक्षेप के चलते महापंचायत को स्थगित कर दिया गया था।
इसके बाद भी पुलिस के अब तक युवती का सुराग नहीं लगा पाने से क्षेत्र में काफी तनाव है। शनिवार को क्षेत्र के कई गांवों से काफी संख्या में महिलाएं युवती के घर पहुंचीं और पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताया। महिलाओं ने कहा कि पुलिस युवती को बरामद करने में रुचि नहीं ले रही। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही युवती बरामद न हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगी। इनें शारदा, दीक्षा देवी, भगवती देवी, माया देवी, वीरको देवी, शशि, सुरेखा आदि महिलाएं थीं।
विज्ञापन
- महापंचायत स्थगित करने के बाद भी पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीण क्षुब्ध