{"_id":"594186714f1c1b3f798b462a","slug":"181497466481-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका आत्महत्या प्रकरण में डॉक्टर ने किया समर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका आत्महत्या प्रकरण में डॉक्टर ने किया समर्पण
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका आत्महत्या प्रकरण
में डॉक्टर ने किया समर्पण
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर (बिजनौर)।
नगर के भगत सिंह चौक निवासी शिक्षिका अर्चना राय ने डॉक्टर राज सैनी से प्रेम प्रसंग के चलते अपने घर में एक माह पहले फांसी लगा ली थी। इस मामले के आरोपी डॉक्टर राज सैनी ने एक माह बाद कोर्ट में समर्पण कर दिया है।
गौरतलब है कि शिक्षिका ने जान देने से पहले अपने फेसबुक पेज पर घटना के कारण को लिखकर डाल दिया था। कई दिन बाद इसका पता लगने पर पुलिस ने सुसाइड नोट का अध्ययन किया और डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के एक महीने बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही थी।
कोतवाल ने बताया कि बुुधवार को आरोपी डॉ. राज सैनी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ करेंगी। सुसाइड नोट के मुताबिक, अर्चना राय डॉक्टर राज सैनी से मुहब्बत करती थी और शादी भी कर चुकी थी। आरोप है कि जब वह डॉक्टर से मिलने उसके घर गई थी तो उसकी पत्नी ने अर्चना राय के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसने उसे घर से भगा दिया था। डॉक्टर की पत्नी की ओर से अर्चना राय के खिलाफ पुलिस में मारपीट की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।