{"_id":"5bd0cbb9bdec22561b643715","slug":"171540410297-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गन्ना काट रहे युवक की करंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में गन्ना काट रहे युवक की करंट से मौत
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद करंट लगने से हुई इसरौली गांव निवासी युवक की मौत के बाद गमगीन परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली। सैदनगली थाना क्षेत्र के सब्दलपुर शर्की गांव के जंगल में गन्ना काट रहे एक युवक की करंट से मौत हो गई। गन्ना काटते समय युवक का हाथ लटक रहे हाईटेंशन तार से छू गया। युवक के चचेरे भाई ने एक्सईएन सहित चार बिजली कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सब्दलपुर शर्की निवासी अशोक कटारिया बुधवार को अपनी पत्नी के साथ खेत पर गन्ना काटने गया था।
आरोप है कि गन्ने के खेत पर उच्च विद्युत शक्ति के तार ढीले और लटके पड़े थे। गन्ना काटते समय अशोक का हाथ हाईटेंशन तार से छू गया और उसके शरीर में करंट फैल गया। अशोक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अशोक के चचेरे भाई ओमकार कटारिया का आरोप है कि खेतों पर बिजली के तार ढीले होकर लटके पड़े हैं।
बार बार उच्चाधिकारियों से लिखित में भी शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उनकी लापरवाही से अशोक की मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ओमकार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने लाइनमैन, जेई, एसडीओ और एक्सईएन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।