फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव बाखरपुर गढ़ी में दो पक्ष भिड़े

गांव बाखरपुर गढ़ी में दो पक्ष भिड़े

Fri, 04 May 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
गांव बाखरपुर गढ़ी में दो पक्ष भिड़े
बेगावाला। मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद खूब पथराव हुआ व गोली चली। गोली चलने से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को दबोचा है।
विज्ञापन

गांव टिक्कापुर निवासी महेंद्र बाइक से गांव बाखरपुर गढ़ी में अपने जीजा बालेश के घर गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे महेंद्र बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर जा रहे गांव खानजहांपुर बहादर निवासी नरेंद्र उर्फ मुन्नू की ट्राली का गन्ना महेंद्र को लग गया। महेंद्र बाइक से गिर गया। गन्ना सेंटर पर महेंद्र व नरेंद्र के बीच मारपीट हो गई । महेंद्र अपने जीजा बालेश के घर लौट गया। नरेंद्र भी अपने घर की ओर चला गया। थोड़ी देर बाद नरेंद्र गांव बाखरपुर गढ़ी में देवेंद्रपाल शास्त्री के घर चला गया। बालेश व देवेंद्र पाल के घर आमने-सामने हैं। महेंद्र ने नरेंद्र को देवेंद्र के घर जाते देख लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों मेें मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्ष तमंचे व लाइसेंसी बंदूक निकाल लाए। दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलीं। गोली चलने से गांव में अफरातफरी मच गई। एसपी सिटी दिनेश सिंह शहर कोतवाल के साथ मौके की ओर दौड़े। पुलिस ने गांव से अनुदीप, शिवसहाय, महेंद्र व बजपाल को हिरासत में ले लिया है। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed