फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दशहरा मेला देखने गए युवक की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश

दशहरा मेला देखने गए युवक की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश

Mon, 02 Oct 2017 02:11 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
दशहरा मेला देखने गए युवक की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश
चेहरा ईंट पत्थरों से कुचला मिला, पुलिस ने शव पीएम को भेजा, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव झकड़ी निवासी युवक की हत्या कर लाश जंगल में फेंक दी गई। हत्यारे कौन थे और हत्या की वजह क्या रही? स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज कर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

गंगा वासी का 20 वर्षीय बेटा विपिन शनिवार की शाम अपने गांव से हसनपुर में दशहरा मेला देखने के लिए गया था। देर रात तक जब विपिन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और तलाश करने के लिए निकल गए। रात भर तलाश के बाद रविवार की सुबह को युवक का शव पड़ोस के गांव मुबारकपुर के जंगल में पड़ा मिला। घटनास्थल हत्या की ओर इशारा कर रहा है। विपिन का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। खून बह रहा था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने ईंट पत्थर से विपिन के चेहरे व सिर पर वार किए। पता लगने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने घटना के बाबत पूछताछ की लेकिन हत्यारे कौन थे और हत्या किसने की? स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं परिजन भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल के हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारे कौन थे और हत्या की वजह क्या थी अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed