{"_id":"598cacd44f1c1b4a228b47df","slug":"171502391508-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं महिलाएं
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर सादात। एक ही गांव की दो महिलाओं और एक अन्य गांव की छात्रा के बाल कटने से ग्रामीणों में दहशत है।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव भोगली निवासी प्रमोद की पत्नी पुष्पा (35) बृहस्पतिवार दोपहर घर पर सो रही थी। कमरे में पहुंची पुष्पा की पुत्री ने मां के बाल कटे देखे, तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर उठी पुष्पा अपने कटे बाल देखकर बेहोश हो गई। पुष्पा को गांव अब्दीपुर में एक प्राइवेट चिकित्सक से उपचार दिलाया गया। इससे पहले गांव के ही हरिशचंद की पत्नी मीना (40) के बाल उस समय कट गए, जब वह पति के साथ गांव फजलपुर स्थित मायके से पैदल गांव की ओर लौट रही थी। हरिशचंद्र ने बताया कि चलते-चलते अचानक मीना नीचे गिर पड़ी। उसे उठाया तो उसके कुछ बाल कटे हुए थे। कटे बाल देखकर मीना की हालत बिगड़ गई, तो उसे उपचार के लिए बिजनौर ले जाना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे गांव इस्सेपुर में तोताराम राजपूत की पुत्री पूर्णिमा के बाल अचानक कटकर गिर पड़े, जिससे परिजनों में अफरातफरी मच गई। पूर्णिमा नजीबाबाद में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ती है, बृहस्पतिवार सुबह बारिश के चलते वह स्कूल नहीं गई थी। क्षेत्र में महिलाओं के बाल कटने की घटनाएं लगातार बढ़ने से महिलाओं में अपनी सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है।