फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मिरजापुर व भज्जावाला में और कटी दो महिलाओं की चोटी, दहशत

मिरजापुर व भज्जावाला में और कटी दो महिलाओं की चोटी, दहशत

Fri, 11 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
मिरजापुर व भज्जावाला में और कटी दो महिलाओं की चोटी, दहशत
धामपुर/शेरकोट। गांव मिरजापुर और भज्जावाला में दो महिलाओं की चोटी कट गई।
विज्ञापन

शेरकोट में ग्राम मिरजापुर निवासी सोनी पुत्री महेंद्र की शादी पिपली में हुई है। सोनी रक्षाबंधन के मौके पर अपनी मायके के घर आई हुई है। सोनी ने बताया कि जब वह बुधवार रात सो कर उठी तो उसकी चोटी कटी थी। कटी चोटी को उसकी मां मुन्नी ने देखा। उधर धामपुर थाने के गांव भज्जावाला में बृहस्पतिवार सवेरे गांव के शेखर सैनी की पुत्री कविता की घर के भीतर सोते वक्त चोटी कट गई। कटी चोटी को उसकी बड़ी बहन से देखा है। जैसे ही कविता को कटी चोटी का पता लगा तो वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर बाद होश में आने के बाद उसे घर भेजा गया है। डा. निशीथ का कहना है कि चोटी कटने से कविता दहशत में आ गई थी, जिसे उपचार के बाद घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed