{"_id":"597645d14f1c1b833f8b45bd","slug":"171500923345-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकब लगाकर घर को खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नकब लगाकर घर को खंगाला
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने नकब लगाकर घर को खंगाला
अफजलगढ़ (बिजनौर)। अनवरपुर चंडिका में चोरों ने रविवार रात नकब लगाकर एक व्यक्ति के घर से लाखों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया है।
गृहस्वामी मुकेश ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ आंगन में सोया हुआ था। सोमवार सवेरे जब घर के लोग जगे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। चोर मकान की दीवार में नकब लगाकर संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये की कीमत के सोने और चांदी के आभूषण, कपड़े, समेत साढ़े तीन लाख की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। मुकेश ने बताया कि उनके पिता बीमार हैं। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बैंक बंद होने के कारण आवश्यकता पड़ जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये उनके इलाज के लिए लाकर रखा था। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी है।