फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया

चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया

Thu, 29 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया
गड्ढे में पलटा खैर की लकड़ी से भरा वाहन
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। जंगल से अवैध कटान कर ले जाई जा रही खैर की लकड़ी से भरा वाहन कोटद्वार मार्ग पर गड्ढे में पलट गया। चालक घटनास्थल से भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।
बुधवार की सुबह करीब पांच बजे जाफराबाद जंगल की ओर से नजीबाबाद की ओर आ रहा वाहन यूपी 17सी 1723 हाईवे पर अनियंत्रित होकर बड़िया क्षेत्र में पुलिया से नीचे गड्ढे में गिर गया। टाटा-207 वाहन में काफी मात्रा में खैर की लकड़ियां लदी थीं। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना पर जाफराबाद चौकी से पुलिसकर्मी और वनकर्मी चंदन सिंह एवं कोमल सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रथम दृष्टया वाहन में लदी खैर की लकड़ियां वन क्षेत्र से चोरी से काटकर ले जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

वनकर्मियों ने मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश पर क्रेन से वाहन को गड्ढे से निकाल कर मंडी समिति में खड़ा कराया गया। पुलिस को वाहन के कागजात नहीं मिले। वाहन पर लिखे नंबर पर संपर्क किया गया तो वह स्विच ऑफ मिले। बताया जा रहा है कि जो वाहन पुलिया से नीचे गिरा, उसका चालक आए दिन लोगों से जंगल और क्षेत्र के रास्तों की जानकारी करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed