{"_id":"594187314f1c1b2f7b8b4674","slug":"171497466673-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर व नगीना क्षेत्र में शराब माफियाओं पर कसेगी लगाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चांदपुर व नगीना क्षेत्र में शराब माफियाओं पर कसेगी लगाम
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब माफिया के खिलाफ चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
जिले में शराब माफिया पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग के दो सर्किल और बढ़ा दिए गए है। इन दोनों सर्किल में शराब माफिया खूब अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। पहले तीन सर्किल से ही पूरे जिले का काम चल रहा था। अब जिले की पांचों तहसील में विभाग के सर्किल बन गए हैं।
जिले में आबकारी विभाग के बिजनौर, धामपुर और नजीबाबाद में ही सर्किल थे। चांदपुर तहसील को बिजनौर और नगीना तहसील को नजीबाबाद सर्किल देखता था। नगीना-चांदपुर तहसील में सर्किल नहीं होने से शराब माफिया हावी हो रहे थे। नगीना तहसील का बढ़ापुर क्षेत्र तो अवैध शराब के लिए खूब बदनाम है। इस इलाके में कच्ची अवैध शराब खूब बनाई जाती है।
चांदपुर क्षेत्र में भी कई शराब माफिया अमीर बन गए हैं। इस इलाके में गैर राज्यों की खूब शराब लाकर बेची जाती है। चांदपुर सर्किल में इंस्पेक्टर संजीव सिंह और नगीना सर्किल में महिला इंस्पेक्टर सविता चौधरी को तैनात किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी जर्नादन यादव के मुताबिक शासन ने विभाग के सर्किलों का पुनर्गठन किया है। इसके तहत बिजनौर में चांदपुर-नगीना में भी दो नए सर्किल बने हैं।