{"_id":"5c967e38bdec22144b7ef7a4","slug":"161553366584-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई
नींदडू़। पुलिस ने उप जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा तथा विवाद को देखते हुए दोनों पक्ष के 25 व्यक्तियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
शुक्रवार को बसेड़ा खुर्द निवासी रईस अहमद, रजीउद्दीन, शमशाद अहमद तथा इसरार अहमद आदि ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर गांव के कुछ व्यक्तियों पर आबादी में मौजूद ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से चार दीवारी तामीर करने का आरोप लगाया था। कहा था कि यद्यपि उक्त लोगों द्वारा की जा रही तामीर को तहसीलदार द्वारा रुकवा दिया गया है, लेकिन वे अभी भी उक्त भू भाग पर कब्जे की फिराक में हैं। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से पुलिस जांच व कार्रवाई की मांग की थी। इस पर एसडीएम ने तत्काल पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चौकी प्रभारी उवेस खान ने बताया कि बसेड़ा खुर्द में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर आमने-सामने आए दोनों पक्ष के 25 लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका के तहत 107/116 की कार्रवाई करते हुए एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा है।