{"_id":"5b37d5d24f1c1b254d8b94ec","slug":"161530385874-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर। भारतीय किसान यूनियन असली की ओर से बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं तमाम मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनी।
शनिवार को गांव मुबारकपुर में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि मक्का खरीद के सरकारी क्रय केन्द्र स्थापित होना चाहिए। ब्याज सहित गन्ना भुगतान कराने की मांग किसानों ने उठाई। इसके अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। कहा कि भाकियू असली आगामी 23 जुलाई को मुरादाबाद कमिश्नरी का घेराव करेगी। जिसमें कर्ज माफ, बिजली बिल की बढी दर वापस लेने सहित स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने को पुरजोर तरीके से मांग रखी जाएगी। राष्टीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानो से किये वादे निभाने में असमर्थ रही है। जिसका खामियाजा 2019 में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। वहीं सात जुलाई को संभल मण्डी में सरकारी मक्का क्रय केन्द्र को स्थापित के संबंध मे ताला बंदी की जाएगी। बैठक मे महक सिंह, राजपाल सिंह, समरपाल सिंह, महावीर सिंह, दिलशाद, जयवीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, दलवीर सिंह, होशियार सिंह, जितेन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।