फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गैर बिरादरी के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 16-50-59

गैर बिरादरी के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 16-50-59

Sat, 16 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गैर बिरादरी के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 16-50-59
नांगलसोती। संगीत कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही महिला को कुछ युवकों ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। शोरशराबा मचने पर युवक महिला को छोड़ भागे। महिला द्वारा घर पहुंचकर आपबीती बताने पर दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

गांव जालपुर में बृहस्पतिवार रात एक परिवार में संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें पड़ोस की कई महिलाएं शामिल हुई थीं। रात करीब नौ बजे चार-पांच महिलाएं घर वापस लौट रही थीं। कुछ ही दूरी पर खड़े तीन-चार युवकों ने एक महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया और खींचने का प्रयास किया। महिला के साथ चल रही अन्य महिलाओं ने जमकर शोरशराबा किया। महिला को छोड़कर भाग निकले। महिला ने परिजनों को आपबीती बताई। युवकों को पहचानने का महिला ने दावा किया। जिस पर महिला के परिजन, ग्रामीण और कई भाकियू कार्यकर्ता एकत्र होकर नांगल थाने पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा किया। उन्होंने गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। शुक्रवार सुबह आरोपी दो युवकों गोले व चेतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed