फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लूट में शामिल बदमाश पकड़ा, नगदी बरामद

लूट में शामिल बदमाश पकड़ा, नगदी बरामद

Fri, 21 Jun 2019 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
लूट में शामिल बदमाश पकड़ा, नगदी बरामद
लूट में शामिल बदमाश पकड़ा, नगदी बरामद
विज्ञापन

बिजनौर। मंडावली पुलिस ने एक लुटेरे को दबोचकर लूट की नगदी, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। लुटेरे के बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक मंडावली थाने के गांव भागूवाला निवासी सुभान अली, उसकी पत्नी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हरेवली के जंगल में बृहस्पतिवार को 12 हजार रुपये, पत्नी के कानों की बाली और लॉकेट लूट लिया था। पुलिस ने इस लूट में शामिल नांगल थाने के गांव सैदपुरी निवासी फैजान को गांव के जंगल से लूटे गए पांच हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ दबोच लिया। फैजान ने बताया कि वह गांव के ही अपने साथी लियाकत अली, वकील अहमद के साथ मिलकर लूट की थी। घटना को अंजाम देने के लिए साथी फिरोज को निगरानी के हरेवली तिराहे पर खड़ा कर रखा था ताकि पुलिस न आ जाए। लूट का बाकी सामान फरार साथी के पास है। एसपी के मुताबिक पुलिस की टीम फरार बाकी तीन लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed