{"_id":"5d0d1a0c8ebc3e079f1b3890","slug":"15611397091225-bijnor-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में पकड़े गए बदमाशों पर घोषित किया था 25 हजार का इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में पकड़े गए बदमाशों पर घोषित किया था 25 हजार का इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में पकड़े गए बदमाशों पर घोषित किया था 25 हजार का इनाम
बिजनौर। मेरठ की क्राइम ब्रांच के हाथों दबोचे गए 25 हजार रुपये के दोनों इनामी बदमाश नजीबाबाद की डकैती में फरार चल रहे हैं। बिजनौर पुलिस ने दोनों को दबोचने के लिए कई बार जाल बिछाया पर वे हाथ नहीं आए। बिजनौर पुलिस ने ही दोनों बदमाशों का इनाम घोषित किया है।
मेरठ की क्राइम ब्रांच ने मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आजाद उर्फ पीटर व अहसान को दबोचा। दोनों बदमाशों ने डेढ़ माह पहले नजीबाबाद में अहसान मुर्गे वाले के यहां दिन दहाड़े डाका डाला था। इस डाके में दस से 12 लाख की नगदी और कई लाख के जेवरात लूटे गए थे। घटना में शामिल पांच बदमाशों को नजीबाबाद पुलिस ने दबोच लिया था। आजाद उर्फ पीटर व अहसान पुलिस के हाथ नहीं आए थे। पुलिस ने कई बार दोनों बदमाशों को दबोचने के लिए जाल बिछाया पर वह हाथ नहीं आए। पुलिस काफी दिनों से इन बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सीओ नजीबाबाद महेश कुमार के मुताबिक दोनों बदमाश नजीबाबाद की डकैती में शामिल थे। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक बिजनौर पुलिस ने ही मेरठ में पकड़े गए बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।