{"_id":"5d0d18138ebc3e079f1b381a","slug":"156113920310-bijnor-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के दिए आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के दिए आदेश
विज्ञापन
बिजनौर। सीजेएम राजीव कुमार ने गांव ताहरपुर असकरी के दिनेश की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश थाना कोतवाली शहर की पुलिस को दिए हैं। थाना नहटौरा के गांव ताहरपुर असकरी निवासी ओमपाल सिंह ने सीजेएम न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसका व उसके परिवार के लोगों का उसी के गांव के सतेंद्र कुमार व विनीत कुमार से काफी समय पूर्व विवाद हुआ था। उसका सगा भाई 19 वर्षीय दिनेश कुमार की सतेंद्र, विनीत व अलका के साथ उठ बैठ थी। दिनेश को प्राइवेट कंपनी में नौकरी की तलाश थी। जिस पर विनीत कुमार ने उसके भाई से कहा कि उनकी हरियाणा के जिला सोनीपत में नटराज कंपनी 666 में अच्छी जान पहचान है। उन्होंने वहां कई लड़कों की नौकरी लगवाई है, उसकी भी लगवा देंगे। उसके भाई दिनेश को नौकरी लगवाने के बहाने दो फरवरी 2019 को विनीत व सतेंद्र कुमार घर से बुलाकर ले गए। 23 फरवरी को दिनेश कुमार की शाम छह बजे हत्या कर शव जिला अस्पताल में डालकर फरार हो गए। दिनेश के शव को उन्हें जिला अस्पताल में डालते हुए देखा और पकड़ने की कोशिश की पर ये लोग फरार हो गए। किसी ने फोन पर दिनेश की लाश सरकारी अस्पताल में पड़ा होने के बारे में बताया। परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। रिपोर्ट लिखवाने थाने गए तो रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।