फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सरकारी कॉलोनी बदहाल, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

सरकारी कॉलोनी बदहाल, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

Sat, 15 Jun 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कॉलोनी बदहाल, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
बिजनौर। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में बैठकर जिले की जनता सेवा करने वाले लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कॉलोनी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। कॉलोनी में कहने को तो सरकार की ओर से सभी मूलभूत सुविधाएं दी गई हैं। लेकिन इसमें सुबह और शाम की सैर करने तथा बच्चों के घूमने के लिए पार्क की व्यवस्था तक नहीं है। साथ ही इस कॉलोनी में साफ सफाई की व्यवस्था भी नहीं है। सड़क की हालत भी बेहद सुधार है।
विज्ञापन

चांदपुर रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के सामने वाली बुखारा कॉलोनी दो भागों में विभाजित है। इसके एक साइड में विभिन्न सरकारी महकमों के लिपिक और दूसरी ओर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। कर्मचारियों ने बताया कि कॉलोनी के दोनों पार्ट में 18-18 अपार्टमेंट बने हैं। मगर, किसी भी साइड में सुबह और शाम की सैर करने तथा बच्चों के खेलने के लिए पार्क जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। कॉलोनी के पीछे की ओर जहां पर शौचालय बने हैं वहां पर पूरी तरह से गंदगी का साम्राज्य है। कर्मचारी बताते हैं कि पुराने शौचालयों के स्थान जर्जर हालत में है। वहां पर जगह व्यर्थ में पड़ी है। पुरुष और महिलाओं के शौचालयों को तुड़वाकर उस पर पार्क बनवाया जा सकता है। कॉलोनी की मेन सड़क टूटी हुई है। जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता। कॉलोनी निवासी नीरज कुमार बताते हैं कि कॉलोनी में पेयजल, बिजली आदि की कोई समस्या नहीं है, लेकिन इस कॉलोनी के लिए पार्क सबसे अहम जरूरत है। इस कॉलोनी की देखरेख और कायाकल्प का जिम्मा जिलाधिकारी के अधीन है। कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed