फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Mon, 10 Jun 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका
युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका
विज्ञापन

चंदक(बिजनौर)। ईद पर घर आए एक व्यक्ति की गला घोंटकर व पेट में बीयर की बोतल घोंपकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या की जांच पड़ताल में जुट गई है।

चंदक-बुडगरा रोड पर नहर के पास सड़क किनारे बुडगरा निवासी अमजद का नलकूप है। रविवार सुबह अमजद का भतीजा सलाम खेत पर गया तो उसने पास में ही गन्ने के खेत में एक शव पड़ा देखा। युवक के गले में लोहे के तार का फंदा लगा था और पेट में बीयर की बोतल भी घोंपी गई थी। नलकूप के पास में बीयर की टूटी बोतलें पड़ी मिली तथा वहीं पर खून पड़ा था। सूचना पर किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक युवक की शनाख्त नहीं हो सकी। बाद में एक व्यक्ति ने युवक की शनाख्त गांव के ही अनीस (40) पुत्र हनीफ अंसारी के रूप में की। अनीस की हत्या का पता चलने पर मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। अनीस के परिजनों में भी कोहराम मच गया। अनीस की बाइक भी पास ही खड़ी मिली। बाइक के हैंडिल पर मिठाई का डिब्बा टंगा था। गांव वाले मान रहे हैं कि अनीस की हत्या उसके किसी परिचित ने ही की है। पहलेे सभी ने शराब पी होगी और बाद में कोई विवाद होने पर अनीस को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गांववालों के अनुसार अनीस उत्तराखंड में मकानों व टावरों पर बिजली की फिटिंग का काम करता था। वह ईद के मौके पर घर आया था। उसके चार बच्चे हैं। किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के मुताबिक मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed