फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एक रात में पकड़े 24 वारंटी और आठ शराब माफिया

एक रात में पकड़े 24 वारंटी और आठ शराब माफिया

Sun, 09 Jun 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
एक रात में पकड़े 24 वारंटी और आठ शराब माफिया
बिजनौर। पुलिस की ओर से शुक्रवार की रात शराब माफिया और वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। सभी कोतवाली और थानों में चलाए गए अभियान में एक ही रात में 24 वारंटियों के साथ आठ शराब बनाने वाले को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 360 लीटर शराब, 1500 लीटर लहन बरामद किया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक शुक्रवार की रात एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने वारंटियों की तलाश में कई जगह दबिश दी। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव मुकीमपुर धर्मसी निवासी नरेश, सुरेश, मोहल्ला चाहशीरी निवासी शेख फईमुद्दीन, रामपुर बकली निवासी भोपाल, गांव मुबारकपुर तालन निवासी लाल सिंह, हल्दौर पुलिस ने गांव शाहपुर निवासी लोकेंद्र, चांदपुर पुलिस ने गांव नवादा निवासी मुकीम, रफीक, मोहल्ला साहू निवासी चेतन सिंह, हीमपुर पुलिस ने गांव राजपुर परसु निवासी गौरव शर्मा, अरीनगर निवासी देवेंद्र उर्फ विंदर, धामपुर पुलिस ने मोहल्ला बंदूकचियान निवासी इकबाल, गांव चकराजमल सरकड़ा निवासी दुष्यंत, नहटौर पुलिस ने गांव अमीनाबाद निवासी शेर सिंह, नगीना पुलिस ने गांव कल्याणपुर निवासी ब्रह्मपाल, नगीना देहात पुलिस ने गांव टांडा माईदास निवासी रामपाल, मोल्लड़वाला निवासी मनोज, बलराज, रायपुर सादात निवासी अनीस अहमद, गांव भूमिदान निवासी नीटू, बढ़ापुर पुलिस ने गांव जलालपुर निवासी नरपाल, अफजलगढ़ पुलिस ने गांव खुशहालपुर निवासी ब्रह्मपाल व शेरकोट पुलिस ने मोहल्ला पालकीजान निवासी रोहिताश को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आईजी मुरादाबाद के निर्देश पर अभियान चलाकर की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने शहर कोतवाली के मोहल्ला सुरेंद्रनगर निवासी दीपाकर को 25 पव्वे शराब, गांव मुजफ्फरपुर केशो निवासी महेंद्र को दस लीटर शराब, हेमराज कॉलोनी निवासी बाबू विश्वास व विष्णु मंडल को 100 लीटर कच्ची शराब, दो किलो यूरिया, 1500 लीटर लाहन व शराब बनाने की भट्टी के साथ दबोच लिया। बढ़ापुर पुलिस ने गांव मधपुरी निवासी जगीरा को 300 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व बाइक, मंडावली पुलिस ने गांव पीतमगढ़ निवासी मांगेराम को 30 लीटर शराब, शिवाला कलां पुलिस ने गांव रतनगढ़ निवासी कृष्ण अवतार को दस लीटर शराब, मंडावर पुलिस ने गांव फजलपुर निवासी पप्पू उर्फ रेशपाल को 24 पव्वे शराब के साथ दबोच लिया। गांव हेमराज कॉलोनी व मधपुरी से शराब की भट्टी भी नष्ट कराई गई। पुलिस के मुताबिक रात के अंधेरे में जंगल में लाइट जलाकर अवैध शराब का यह गोरखधंधा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बाइक के साथ चोर दबोचा
बिजनौर। नूरपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गांव दौलतपुर निवासी फुरकान को नहर चौराहे से चोरी की दो बाइक के साथ दबोच लिया। फुरकान पर पहले गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed