फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नजीबाबाद में मंगलवार को हुए डबल मर्डर प्रकरण खुलासे के लिए टीम गठित

नजीबाबाद में मंगलवार को हुए डबल मर्डर प्रकरण खुलासे के लिए टीम गठित

Thu, 30 May 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में मंगलवार को हुए डबल मर्डर प्रकरण खुलासे के लिए टीम गठित
आईजी ने संभाली कमान, खुलासे के लिए छह टीमें गठित
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। बसपा नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर हाजी मोहम्मद अहसान और उनके भांजे मोहम्मद शादाब की हत्या के मामले में आईजी रमित शर्मा ने नजीबाबाद में कैंप कर खुलासे के लिए छह टीमें गठित कराई हैं। वहीं, बसपा नेता के साले किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। जिसमें मृतक अहसान के पार्टनर, कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों पर हत्या का संदेह व्यक्त किया गया है।
बसपा नेता हाजी मोहम्मद अहसान और उनके भांजे की हत्या के खुलासे के लिए आईजी रमित शर्मा ने प्रॉपर्टी विवाद सहित बसपा नेता से जुड़े अन्य मामलों का अध्ययन कर तत्काल दोहरे हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए हैं। मामले के जल्द खुलासे के लिए आईजी बुधवार को भी नजीबाबाद में कैंप किए रहे। सीओ महेश कुमार के निर्देशन में हाईप्रोफाइल डबल मर्डर के खुलासे के लिए एसओजी बिजनौर सहित छह टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने बसपा नेता के ड्राइवर राजा, घटना के समय उपस्थित तनवीर अहमद उर्फ डॉ. मनडोला, मुख्तार और हाजी मोहम्मद अहसान के पार्टनर हाजी मोहम्मद फैसल से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल के निकट एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से दोनों शूटरों की पहचान के लिए आसपास के जनपदों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस हाजी मोहम्मद अहसान के प्रॉपर्टी से जुड़े उन सभी बड़े विवादों की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जिसके चलते शार्प शूटरों से उनके और उनके भांजे की हत्या कराई गई। अहसान का दिल्ली में भी प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार रहा है। हाल ही के वर्षों में वह नजीबाबाद आकर प्रॉपर्टी के बड़े कारोबार से जुड़ गए थे। पुलिस हाजी अहसान से जुडे़ आपराधिक मामलों को भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए शूटर
नजीबाबाद। डबल मर्डर केस में शूटरों की अनुमानित उम्र 20-22 के आसपास होने का अनुमान है। काली कैप में मिठाई के डिब्बे के साथ दोनों शूटरों ने गुरुनानक कांप्लेक्स के बाहर डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब में पहुंचकर लैब स्वामी अनुज शर्मा से बसपा नेता हाजी मोहम्मद अहसान के प्रतिष्ठान की जानकारी ली। पुलिस को पैथोलॉजी लैब में प्रवेश करते और चंद सेकेंड बाद वहां से बाहर निकलते दोनों शूटरों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। पैथोलॉजी लैब से करीब 30-35 कदम आगे जाकर बसपा नेता एवं उनके भांजे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दोनों शूटर भागते दिखाई दे रहे हैं।


शूटरों के स्कैच तैयार करा रही पुलिस
पुलिस डबल मर्डर से जुड़े दोनों शार्प शूटरों की पहचान के लिए उनके स्कैच तैयार करा रही है। आसपास के जिलों में शूटरों के हुलिया से मिलते हुए अपराधियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द डबल मर्डर को अंजाम देने वाले शार्प शूटरों तक पहुंचा जा सके। स्कैच को आसपास के जिलों में भेजा ही जाएगा, साथ ही शूटरों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed