फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हाईटेंशन लाइन पर काम करते करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, हंगामा

हाईटेंशन लाइन पर काम करते करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, हंगामा

Wed, 22 May 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन पर काम करते करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, हंगामा
करंट की चपेट में आकर संविदाकर्मी की मौत
विज्ञापन

चांदपुर/बास्टा। बास्टा क्षेत्र के गांव मुंदरा कला में हाईटेेंशन लाइन पर काम कर रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मौत पर गुस्साए परिजनों ने विद्युत कर्मचारी पर बिजली चालू करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही पांच लाख के मुआवजे की मांग को लेकर घंटों शव को लाइन से नहीं उतारने दिया। मौके पर पहुंचे एसडीओ विद्युत, सीओ व कोतवाली निरीक्षक ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया। हालांकि पांच लाख का चैक मिलने के बाद ही परिजनों ने शव को उतारने दिया।

गांव मुंदरा निवासी सलीम विद्युत निगम में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। बुधवार को गांव में 11 हजार की लाइन के पोल पर चढ़कर वह तार जोड़ रहा था। इस बीच अचानक लाइन में विद्युत आ जाने से सलीम पोल पर ही टंगा रह गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजन व गांववासी इकट्ठा हो गए। परिजनों का आरोप है कि सलीम ने लाइन पर काम करने के लिए बागड़पुर बिजली घर से शट डाउन लिया था। उसके बाद भी कर्मचारी ने बिजली चालू कर दी। मौके पर सीओ राकेश श्रीवास्तव व कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजनों को काफी समझाया। लेकिन परिजनों ने विद्युत कर्मचारी की लापरवाही बताते हुए करीब पांच घंटे तक विद्युत लाइन से शव को उतारने नहीं दिया। परिजनों ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने, पांच लाख नगद और संविदाकर्मी को बीमा राशि दिलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीओ जेपी सिंह ने मृतक की मां को एक लाख का चेक देना चाहा लेकिन परिजन पांच लाख की मांग पर अड़े रहे। इस बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग द्वारा पांच लाख के चेक दे दिया है। उधर, मां नफीसा ने तहरीर दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed