फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रस्सी में लटका मिला युवक का शव

रस्सी में लटका मिला युवक का शव

Wed, 13 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रस्सी में लटका मिला युवक का शव
फांसी पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

स्योहारा। एक युवक का गांव के पुराने मकान में रस्सी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर फांसी दर्शाने के लिए उसे छत के फंदे से लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मुबारकपुर गढ़ी निवासी 35 वर्षीय रजनीश चौधरी परिवार सहित हरिद्वार के ज्वालापुर के रोशनाबाद में किसी कारखाने में मजदूरी करता था। सोमवार शाम और मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने उसे गांव में ही घूमते देखा था। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आसपास गांव के ही एक खंडहरनुमा मकान में उसका शव छत के फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। युवक का शव छत के कुंदे से लटका हुआ था किंतु उसके पैर जमीन पर ही थे। उसकी एक चप्पल पैर में थी जबकि दूसरी पैर के नीचे दबी हुई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जिस घर में रजनीश का शव मिला है वह उसी का है। रजनीश का एक छोटा भाई अवनीश काफी समय से लापता है। रजनीश का जमीन को लेकर गांव में काफी समय से विवाद चल रहा है। उसके पिता तेजपाल सिंह और मां का 20 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। सीओ धामपुर अर्चना सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रजनीश की पत्नी और दो बच्चे हैं, जो इस समय ज्वालापुर में ही हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। यह हत्या है या आत्महत्या यह जांच के बाद ही बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed