फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लूटा गया सामान, असलहा और कार बरामद

लूटा गया सामान, असलहा और कार बरामद

Thu, 01 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लूटा गया सामान, असलहा और कार बरामद
नजीबाबाद। शहर के व्यस्त चौराहे पर बदमाशों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। चकाचौंध रोशनी के बीच चंडीगढ़ से गांव लौट रहे एक व्यक्ति को लूटकर बदमाश भाग निकले। देर रात लूट के शिकार व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने असलहा, लूटी गई नगदी, मोबाइल और कार बरामद की।
विज्ञापन

तहसील के गांव करौली निवासी रिंकू को कार सवार बदमाशों ने स्टेशन रोड पर बुधवार की देर रात तमंचों के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने रिंकू से हजारों की नगदी, मोबाइल और आईडी लूट ली। बदमाशों के भागने पर रिंकू ने तत्काल थाने को सूचना दी। रिंकू ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ से गांव वापस लौट रहा था कि कृष्णा टाकीज चौराहा क्षेत्र में कार से आए बदमाशों ने उसे आतंकित कर लूटपाट की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक संजय कुमार, नीरज कुमार, ओमकार सिंह, रोहित राणा, रवि राणा की टीम ने बदमाशों की घेराबंदी गई। पुलिस ने बदमाशों को बिजौरी क्षेत्र में घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस को भी दो राउंड गोली चलानी पड़ी। पुलिस की गोली से बदमाशों की कार का टायर पंक्चर हो गया। जिससे बदमाश भागने में नाकामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो बदमाशों को दो तमंचों, चाकू, 9200 रुपये, लूटे गए मोबाइल व आईडी तथा आई टेन कार के साथ पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों मे दिल्ली के अंकुर विहार निवासी जैद रहमान उर्फ सोनू, मंगोलपुर निवासी फिरोज खान शामिल हैं। जबकि दिल्ली के ही ओखला निवासी तीसरा बदमाश शमीम भागने में कामयाब रहा। पुलिस के अनुसार फरार बदमाश शमीम की मंडावली के खादर क्षेत्र में रिश्तेदारी है। पुलिस ने देर रात दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस टीम ने किया बहादुरी से मुकाबला
नजीबाबाद। पुलिस टीम ने बदमाशों का बहादुरी के साथ मुकाबला किया। जिससे बदमाशों के पांव उखड़ गए। घटना में नजीबाबाद थाने का एक सिपाही रोहित राणा घायल हुआ। उसके दाहिने हाथ में फ्रेक्चर बताया जाता है।

बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
नजीबाबाद। पकड़े गए बदमाशों का पुलिस दिल्ली से रिकॉर्ड खंगाल रही है। बताया जाता है कि दिल्ली सहित कई जगह बदमाशों ने लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed