{"_id":"5a85d5e84f1c1b05738b78ef","slug":"151518720488-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अतिक्रमण हटवाकर किया 20 लोगों का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अतिक्रमण हटवाकर किया 20 लोगों का चालान
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। अतिक्रमण करने से अभी भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टैंड के आसपास से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण करने वाले 20 लोगों के चालान किए।
एसपी प्रभाकर चौधरी ने जिले से अतिक्रमण हटाने का बीड़ा उठा रखा है। बिजनौर शहर से कई बार अतिक्रमण हट चुका है। कई व्यापारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। इसके बाद भी लोग अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस के अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के, अंबेडकर छात्रावास के आसपास से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद पुलिस रोडवेज बस स्टैंड से मुख्य डाकघर चौराहे तक अतिक्रमण हटवाती चली आई। पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ दिया। पुलिस को देख कई अतिक्रमण करने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले 20 लोगों के चालान भी किए। शहर कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक अब अगर किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण केे खिलाफ पुलिस का अभियान रोज चलेगा।