{"_id":"5a85d5b74f1c1ba2268ba867","slug":"151518720439-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। गांव कादराबाद में गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से महिला के परिजन फरार हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक महिला का नाम संदीप कौर (28) पत्नी अमरीक सिंह है। जिस कमरे से महिला की लाश मिली उसमें दो कुर्सियां रखी मिलीं। महिला ने संभवत: कुर्सी पर चढ़कर छत के कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर डाला होगा। महिला का पति काशीपुर में ट्रक चलाता है। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि महिला का पति से आए दिन झगड़ा होता रहता था। महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। शव को छत के कुंडे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से उसके ससुराल वाले फरार हैं। मायके वालों के आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।