फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बैंक खाते से एक लाख 60 हजार रूपये गायब

बैंक खाते से एक लाख 60 हजार रूपये गायब

Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
बैंक खाते से एक लाख 60 हजार रूपये गायब
धामपुर(बिजनौर)। गांव बुढ़ेरन निवासी एक खाताधारक के धामपुर स्थित इंडसेंड बैंक के खाते से एक लाख 60 हजार रुपये उड़ गए। गांव निवासी नजुरूद्दीन ने बैंक अधिकारियों और पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि उसका धामपुर स्थित इंडसेंड बैंक शाखा में खाता है। उसने एटीएम भी बनवा रखा है। बताया कि वह एक सप्ताह पहले बैंक के एटीएम से कैश निकालने आया था। इस दौरान बैंक के गार्ड ने उसे बैंक योजनाओं की जानकारी देने के लिए अपने पास बैठा लिया। आरोप है कि बैंक के गार्ड ने उसका एटीएम बदल लिया। मंगलवार को वह बैंक में रकम निकालने के लिए आया तो उसके खाते में फूटी कौड़ी नहीं थी। खाता खाली देख उसे होश उड़ गए। जब उसने बैंक अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया। जब उसने पुलिस में जाने की बात कही तो बैंक अधिकारी मामले की जांच करने की बात माने। बैंक अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। पीड़ित ने बैंक के गार्ड भी ही शक जाहिर किया है। उधर, कोतवाल राजेश चौहान का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed