{"_id":"59ac47684f1c1b58738b4dfd","slug":"151504462696-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साये में निकाला कुर्बानी का मीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगीनों के साये में निकाला कुर्बानी का मीट
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़। पुलिस और प्रशासन की सख्ती पर गांव सादकपुर के विशेष समुदाय के लोग परंपरागत मार्ग से कुर्बानी का मीट लेने पहुंचे। इस दौरान सीओ मयफोर्स देर रात तक बादीगढ़ चौराहे पर कैंप किए थे। मानियावाला में भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
गौरतलब है कि गांव सादकपुर में बनैली नदी में पानी आने के चलते कुर्बानी के पशुओं को गैर परंपरागत मार्ग से निकालने पर हिंदू समुदाय के लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप गया था। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और एलान किया था कि यदि कुर्बानी का मीट गैर परंपरागत मार्गों से गुजरा तो वह आरपार की लड़ाई करेंगे। एएसपी देहात व एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कुर्बानी का मीट परंपरागत मार्ग से ही निकलेगा। ग्रामीणों की चेतावनी के मद्देनजर एएसपी के आदेश पर सीओ ने बादीगढ़ चौराहे पर मयफोर्स देर रात तक कैंप किया। मानियावाला में भी पुलिस बल लगा दिया गया। पुलिस ने संगीनों के साये में कुर्बानी का मीट परंपरागत मार्ग से निकाला। सादकपुर गांव में भी पुलिस बल तैनात रहा। उधर एसओ विजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि गांव में व बादीगढ़ चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। पुलिस ने देर रात तक गांव में गश्त की।